Search

 
 
 

Bahragoda : 23 को भाजपा बहरागोड़ा मंडल से हजारों युवा जाएंगे रांची

 
Bahragoda (Himangshu karan) : मंगलवार को भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयां की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया. बैठक में मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी एवं संयोजक उपस्थित थे. बैठक में जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने कहा कि बहरागोड़ा मंडल से हजारों की संख्या में युवा रांची चलें और मंडल के सभी बूथों का सत्यापन करने की बात कही. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता बहरागोड़ा विधानसभा के चुनाव प्रभारी बिनोद सिंह का मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने जोरदार स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rambha-educational-institute-group-took-out-protest-rally-and-expressed-protest/">Jamshedpur

: रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने आक्रोश रैली निकाल जताया विरोध
बैठक में बिनोद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से इस बार बहरागोड़ा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत सुनिश्चित है. बैठक को जिला महामंत्री हराधन सिंह, कार्यक्रम मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता सुमन कल्याण मंडल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीवत्स्य घोष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल ने भी संबोधित किया. इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री भक्तिश्री पांडा, उत्पल पैरा, समीर सेनापति, मिंटू नायक, गिरिधारी कुंडू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-co-cum-aro-held-a-meeting-regarding-cluster-and-sector/">Ghatshila

: सीओ सह एआरओ ने कलस्टर तथा सेक्टर को लेकर की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही