Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचयात के जांतकाटा गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण परेशानियां झेल रहे हैं. पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. ग्रामीणों के मुताबिक धालभूमगढ़ के बिजली ऑफिस में 31 मार्च को ही आवेदन देकर ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दे दी गई है. बावजूद इसके अभी तक ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है. इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीण शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अब तो जन वितरण के तहत केरोसिन भी नहीं मिल रहा है. ऐसे में बिजली नहीं रहने के कारण अंधेरे में रहना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jmm-pays-tribute-to-education-minister-jagarnath-mahato/">घाटशिला
: झामुमो ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : जांतकाटा में आठ दिन से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान

Leave a Comment