Baharagora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना अंतर्गत एनएच 49 पर बारासती चौक के निकट शनिवार की देर शाम को बाइक चालक चंदन दत्त (23) की बाइक साइकिल सवार रांगुनिया गांव निवासी अजीत देहुरी (38) से टकरा गयी. इस दुर्घटना में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सहायता से बरसोल पुलिस ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया. दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर चिकित्सा हेतु भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया है. [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल, एक भुवनेश्वर रेफर
Last Updated: May 06, 2023 12:00 AM (IST)