Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बांसदा चौक पर हाई मास्ट लाइट खराब होने से ग्रामीण नाराज

 
Bahragora :  बहरागोड़ा प्रखंड के बांसदा चौक पर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के किनारे स्थापित हाई मास्ट लाइट लगभग एक साल से खराब है. इससे आने-जाने वाले राहगीरों को रात के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक कठिनाई रात्रि के समय बस से उतरने तथा बस में चढ़ने वाले यात्रियों को होती है. इसी चौक पर गलवान घाटी के वीर शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति भी है, जो अंधेरे में डूबी रहती है. इसे भी पढ़ें :  बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-indiscriminate-felling-of-trees-on-the-banks-of-nh/">बहरागोड़ा

: धड़ल्ले से हो रही है एनएच किनारे के पेड़ों की कटाई
16 जून को शहीद गणेश हांसदा का तृतीय शहादत दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान रात तक इस चौक पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ रहेगी. ऐसे में इस हाई मास्ट लाइट की मरम्मत जरूरी है. हाई मास्ट लाइट की मरम्मत के लिए ग्रामीण कई बार आवेदन दे चुके हैं. फिर भी इस पर पहल नहीं होने से आसपास के ग्रामीण काफी नाराज हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही