Search

 
 
 

Bahragoda : जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर हैं ग्रामीण

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर से बनाबुड़ा जाने वाली लगभग छह किलोमीटर मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. ये गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं. इन गड्ढों के कारण कई बार वाहन चालक दुर्घटना के शिकार भी हो चुके हैं. इसी सड़क से होकर कई गांव के बच्चे बहरागोड़ा शिक्षा ग्रहण करने के लिए हर रोज आते-जाते हैं. इन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं थोड़ी सी बरसात हो जाने पर सड़क पर चलना दूभर हो जाता है. साथ ही गर्भवती माताओं को चिकित्सा हेतु आने-जाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उधर लोगों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क बदहाल स्थिति में है, लेकिन मरम्मत का कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-eight-houses-burnt-to-ashes-in-bangora-kukdu-loss-worth-lakhs/">Chandil

: कुकडू के बनगोड़ा में आठ मकान जलकर राख, लाखों की क्षति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही