Search

 
 
 

बहरागोड़ा: कीचड़ से भरी सड़क पर चलने को विवश हैं ग्रामीण

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की बरागाड़िया पंचायत अंतर्गत गामारिया से कानीमोहली होते हुए चित्रेश्वर रोड को जोड़ने वाली सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है. सड़क पर गड्ढे उभर आए हैं और बरसात के पानी से भर गए हैं. ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियां हो रही हैं. यह सड़क विगत कई वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है. इस जर्जर सड़क पर चलना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-official-language-workshop-organized-in-hindi-on-computer-and-mobile/">किरीबुरु

: कंप्यूटर व मोबाइल पर हिंदी में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन
इस सड़क से विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल जाने-आने में और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी होती है. गर्भवती माताओं को अस्पताल ले जाने में भी परेशानियां उठानी पड़ती हैं. हल्की बारिश में भी सड़क पर उभरे गड्ढे पानी से भर जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में यह सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रह जाएगी. पिछले कई साल से ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, परंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही