Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : साकरा में ग्रामीणों ने किया रावण दहन, उमड़ी भीड़

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत के साकरा चौक पर रविवार देर शाम ग्रामीणों ने रावण दहन किया. इस कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. आकर्षक आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले को जलाया गया. इस अवसर पर साकरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजू मुंडा, उप प्रमुख मुन्ना होता, कमेटी के सचिव शंकर पाल, अध्यक्ष धनु मुंडा, कोषाध्यक्ष अशोक पाल, राकेश पाल, दुलाल माली, रवि मुंडा, जितेंद्र धाउड़िया, अबुं धाउड़िया, मदन माली, अमित मिश्रा, प्रताप सिंह, सुबल आदि उपस्थित थे. ग्रामीणों के मुताबिक यहां पर मकर संक्रांति के उपलक्ष में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-netaji-subhash-child-garden-and-kali-sangh-maidan-are-decorated/">बहरागोड़ा

: नेताजी सुभाष शिशु उद्यान और काली संघ मैदान सजधज कर तैयार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही