Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मोहनपुर में बैंक ऑफ इंडिया के पास बाइक पर सवार दो उचक्कों ने शुक्रवार को मौदा निवासी अशोक बारिक की स्कूटी की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 2.20 रुपये चुराने का प्रयास किया. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और उनमें से एक उचक्के को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. हालांकि मौका पाकर बाइक पर सवार उसका एक साथी भागने में सफल रहा. ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है. थाना में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. संभावना जताई जा रही है कि यह युवक ओडिशा का रहने वाला है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-most-private-schools-submitted-details-of-fee-hike-to-dse-office/">जमशेदपुर
: अधिकांश प्राइवेट स्कूलों ने डीएसई ऑफिस को सौंपा फीस वृद्धि का ब्योरा
: पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत
: अधिकांश प्राइवेट स्कूलों ने डीएसई ऑफिस को सौंपा फीस वृद्धि का ब्योरा
डिक्की तोड़कर रुपए निकालने का प्रयास
जानकारी के मुताबिक मौदा निवासी अशोक बारिक ने स्टेट बैंक से 3.50 लाख रुपये की निकासी कर अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा था. कुछ रुपए उन्होंने किसी को दे दिए. उनकी स्कूटी की डिक्की में 2.20 लाख रुपए थे. इसके बाद वे स्कूटी लेकर मोहनपुर में बैंक ऑफ इंडिया के पास पहुंचे. यहां पर स्कूटी खड़ी कर किसी से मिलने गए. इसी बीच बाइक पर सवार दो उचक्के वहां पहुंचे. उनमें से एक स्कूटी की डिक्की तोड़कर रुपए निकालने का प्रयास करने लगा. इसी बीच वहां खड़े लोगों ने उसे देख लिया और धर दबोचा. थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-woman-consumed-poison-in-family-dispute-died/">बहरागोड़ा: पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत
Leave a Comment