Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : ओडिशा से भटक कर मानुषमुड़िया पहुंचे बच्चे को ग्रामीणों ने परिजनों को सौंपा

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया बाजार में विगत रात्रि एक बच्चा भटक कर आ गया था. उसने अपना नाम कृष्णा मुंडा बताया. बच्चे को भटकता देख दिनेश गिरी ने उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि उसका गांव कुटीशोल, सारसकोना ओडिशा है. उसके पिता का नाम रामजीत मुंडा एवं माता का नाम पमी मुंडा है. वह रास्ता भटक कर यहां कैसे पहुंचा, उसे मालूम नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vector-borne-disease-control-program-organized-at-sadar-hospital-on-national-dengue-day/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन

बच्चे को लेने उसके माता-पिता व कई ग्रामीण आए

इसके बाद गांव के पल्टू राना ने उनके परिजनों से संपर्क कर मंगलवार की सुबह-सुबह बच्चे को ग्रामीणों की उपस्थिति में उसके परिजनों को सौंपा. बच्चे को लेने के लिए उसके माता-पिता और वहां के कई ग्रामीण आए थे. बच्चे को सकुशल पाकर ग्रामीणों को धन्यवाद दिया. इस मौके पर मुखिया राम मुर्मू, उप मुखिया गुरुचरण सोरेन, दिनेश गिरि, पल्टु राना, विश्वजित राना सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही