Search

 
 
 

Bahragoda: सड़क पर जल जमाव व कीचड़ की समस्या से जूझ रहे दांदूडीह  के ग्रामीण

सड़क किनारे जल निकासी के लिए नाला नहीं बनाए जाने के कारण समस्या जटिल हो गई है. नाला निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद अभी तक कोई पहल नहीं हुआ है.
 
सड़क पर जमा पानी व कीचड़.

Himangshu Karan

Bahragoda: पुरनापानी पंचायत के अंतर्गत आने वाला दांदूडीह गांव के ग्रामीण इन दिनों  कीचड़ भरे सड़क पर चलने को मजबूर हैं. गांव की सड़कें पूरी तरह से कीचड़ और गंदे पानी से भर गई हैं, जिसके कारण ग्रामीणों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है.

जल निकासी के लिए नाला नहीं बनाए जाने के कारण समस्या जटिल

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे जल निकासी के लिए नाला नहीं बनाए जाने के कारण समस्या जटिल हो गई है. नाला निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद अभी तक कोई पहल नहीं हुआ है.गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान करने और गांव में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की अपील की है, ताकि वे सड़क पर सुगम तरीके से आवागमन कर सकें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही