Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : अधूरे पड़े जलमीनार को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के रजलाबांध पंचायत अंतर्गत मुंडा टोला में रहने वाले ग्रामीणों के समक्ष गर्मी में पेयजल की किल्लत हो गई है. टोला में डीएमएफटी फंड द्वारा स्वीकृत सोलर जलमीनार का निर्माण लगभग एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है. संवेदक द्वारा बोरिंग फेल होने की बताई जा रही है. इस कारण अब ग्रामीण पास ही स्थित चापानल से पानी लेने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और नया बोरिंग कर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की. ज्ञापन सौंपने वालों में ग्रामीण जगदीश राय, समीर नायेक, गीता बैठा, राजा मंडल, वैशाली मुंडा, मन्मथ मुंडा, अजय मुंडा, दिलीप मुंडा, आरती मुंडा, जयदेव दंडपाठ, पिंटू मुंडा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-major-action-of-kiriburu-management-against-those-taking-illegal-water-connections/">किरीबुरू

 : अवैध पानी कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ किरीबुरू प्रबंधन ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही