Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सुरमुही-जयपुरा सड़क की जर्जरता से ग्रामीण परेशान

Baharagoda : बहरागोड़ा प्रखंड की खेरूड़ा पंचायत अंतर्गत सुरमुही से जयपुरा को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय है. हल्की बारिश में भी कीचड़मय हो जाती है. धूप होने पर धूल उड़ती है. सड़क पर गड्ढों की भरमार है. यह सड़क बंगाल को भी जोड़ती है. इसी सड़क से होकर झारखंड तथा बंगाल के गांवों के ग्रामीण आना-जाना करते हैं. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-special-divyang-camp-will-be-organized-in-various-blocks-of-chaibasa-under-sarvajan-pension-yojana/">नोवामुंडी

: चाईबासा के विभिन्न प्रखंड में सर्वजन पेंशन योजना के तहत विशेष दिव्यांग शिविर का होगा आयोजन

स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में होती है परेशानी

सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती हैं. सड़क पर छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है. सड़क मरम्मत नहीं कराया जा रहा है इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. काफी दिनों से ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. परंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-villagers-are-facing-trouble-due-to-potholes-on-the-raw-road/">डुमरिया

: कच्ची सड़क पर बने गड्ढों से ग्रामीणों को हो रही है परेशानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही