Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड में डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत मालबांधी से डोमजुड़ी तक जाने वाली सड़क जर्जरता का दंश झेल रही है. यह सड़क राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 से जुड़ती है. जर्जरता के कारण यह सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी की सबब बन गई है. ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग विगत कई साल से कर रहे हैं परंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-provision-of-five-types-of-certificates-under-nep-syllabus-dr-pani/">चांडिल
: एनईपी पाठ्यक्रम के तहत अब पांच तरह के प्रमाणपत्र का प्रावधान : डॉ पाणी
रहा पाकिस्तान, समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद्द [wpse_comments_template]
: एनईपी पाठ्यक्रम के तहत अब पांच तरह के प्रमाणपत्र का प्रावधान : डॉ पाणी
कोई नहीं दे रहा इस ओर ध्यान
इस सड़क पर नुकीले पत्थर उभर आए हैं. इसके चलते इस सड़क पर चलने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क से होकर स्कूली बच्चों को स्कूल आने में बड़ी परेशानी होती है. गर्भवती माताओं तथा मरीजों को अस्पताल लाने में भी ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसलिए इस सड़क की मरम्मत का मांग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे है. ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की मरम्मत जरूरी है. परंतु जनप्रतिनिधि और सरकारी पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :सुलग">https://lagatar.in/pakistan-burning-after-imrans-arrest-supporters-burnt-pms-house/">सुलगरहा पाकिस्तान, समर्थकों ने पीएम के घर को फूंका, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं रद्द [wpse_comments_template]
Leave a Comment