Search

 
 
 

बहरागोड़ा : गजराज के आगमन से ग्रामीण चिंतित

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के खेड़ूआ तथा सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा, दुधकुंडी, भादूआ में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक जारी है. यहां पर बीते कई दिनों से ग्रामीण तथा वन विभाग के क्यूआरटी टीम ने रातजग्गा कर झुंड को भगाने के प्रयास में लगे हैं. इन गांव के लोग अपनी और अपने परिवार के लिए जिंदगी की जद्दोजहद कर रहे हैं और दिन रात भय के साए में जीवनयापन कर रहे हैं. वहीं, दिन भर हाथियों का यह झुंड जंगलों में घूमता है और आराम फरमाता है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-rajkumari-mother-of-industrialist-sanjay-sarada-passes-away/">किरीबुरु

: उद्योगपति संजय सारडा की मां राजकुमारी का निधन

फसल को रौंद कर तहस-नहस कर रहे है

लेकिन शाम होते ही झुंड के सभी हाथी गांव की ओर निकल जाते हैं. विगत रात हाथियों का यह झुंड गांव में घुसकर ग्रामीणों के खेतों में लगे धान की बाली, केला, सब्जी आदि को खा कर और रौंद कर तहस नहस कर दिया है. इससे किसान बेहद परेशान हैं. ग्रामीणों तथा वन विभाग के अनुसार हाथियों को गांव से खदेड़ने का काम तो करते हैं लेकिन बंगाल सीमा मैं ड्रेंच कटे होने के कारण हाथी पुण: हाजिर हो जाते हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-uncontrolled-truck-overturned-driver-narrowly-escaped/">बहरागोड़ा

: अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही