Search

बहरागोड़ा : एनएच-18 पर जल जमाव और कीचड़ बना बीआरसी कर्मी की मौत का कारण

Baharagora ( Himangshu Karan) : बहरागोड़ा में झरिया मोड़ के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर जल का जमाव और कीचड़ चाकुलिया के पानीबांका गांव निवासी बीआरसी कर्मी गौतम कुमार राणा की मौत का कारण बना. जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के कारण एनएच के एक बड़े भाग पर जल का जमाव हो गया है जो कीचड़ से भर गया है. जल जमाव और कीचड़ छोटे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना है. स्थानीय लोगों के मुताबिक जलजमाव और कीचड़ से बचने के चक्कर में गौतम कुमार राणा की बाइक को एक टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी और उनकी दर्दनाक मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-bike-rider-brc-worker-dies-after-being-hit-by-a-tanker-on-nh/">बहरागोड़ा

: एनएच पर टैंकर के धक्के से बाइक सवार बीआरसी कर्मी की मौत

बारिश में होती है ज्यादा दुर्घटनाएं

ज्ञात हो कि फोरलेन निर्माण के संवेदक द्वारा की गई अनियमितताओं के कारण राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर कई ऐसे जगह है जहां पर मामूली वर्षा होने पर भी जल का जमाव हो जाता है और कीचड़ फैल जाता है. खासकर झरिया मोड़ और ओम कृष्णा होटल के पास एनएच पर जल का जमाव और कीचड़ देखा जा सकता है. इसके कारण बरसात के मौसम में एनएच पर दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हो जाता है. इस गंभीर समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है. अगर इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो आगामी बरसात में सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हो सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp