Search

 
 
 

बहरागोड़ा : नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 10 डॉक्टरों ने की 837 मरीजों की जांच

 
Baharagora (Himangshu Karan) : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के घासपादा-ब्राह्मणकुंडी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा किया गया. स्वास्थ्य शिविर में 10 डाॅक्टरों की टीम ने 837 मरीजों की जांच की. डाॅक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की गई. जमशेदपुर स्थित पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों की टीम ने नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की तथा मोतियाबिंद से ग्रस्त 57 नेत्र रोगियों की पहचान की. इन सभी का आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा. स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को रक्त जांच, रक्तचाप जांच तथा ईसीजी की सुविधा प्रदान किया गया. शिविर स्थल एक अस्पताल के रूप में परिणत हो गया था. सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काऊंटर पर मरीजों की कतार लग गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meeting-of-contractual-teachers-association-concluded-discussion-on-various-issues/">जमशेदपुर

: संविदा शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

दो वर्षों से हो रहा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

[caption id="attachment_735547" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/20rc_m_173_20082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्वास्थ्य जांच कराने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़[/caption] मौसमी बुखार तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोग चिकित्सीय परामर्श तथा दवाईयां पाकर प्रसन्न नजर आए. गांव के युवा मरीज विशेषकर बुजुर्गों को अपने माता-पिता की सेवा की भांति मदद करने में जुटे हुए थे. डॉ टीके महंती, डॉ किरण सिंह एवं वरिष्ठ नागरिकों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए विगत दो वर्षों से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम को जिला परिषद सुप्रिया सीट, वरीय भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, श्रीवत्स घोष ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन राजेश बेरा ने किया. शिविर में सिटीजन्स फाउंडेशन की ओर से सुदीश कुमार एवं दिलीप गुरंग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही