Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सांसद की पहल पर जाना टोला में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया गांव के जाना टोला का ट्रांसफॉर्मर विगत दिनों खराब हो गया था. इससे ग्रामीण परेशान थे और ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में बिजली विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही थी. ग्रामीणों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने मुखिया राम मुर्मू को इसकी की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dozen-pds-shops-found-closed-in-sor-inspection-clarification-sought-from-licensees/">जमशेदपुर

:  एसओआर के निरीक्षण में बंद मिली दर्जनभर पीडीएस दुकानें, अनुज्ञप्तिधारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

किसानों ने सांसद के प्रति जताया आभार

मुखिया ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से संपर्क कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया. सांसद ने त्वरित पहल करते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश दिया. विभाग ने रविवार को ट्रांसफॉर्मर बदल कर नया 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया. इसका उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़ कर किया. नया ट्रांसफॉर्मर मिलने की खुशी में गांव के किसानों ने सांसद के प्रति आभार जताया. इस मौके पर छोटन जाना, अश्विनी जाना, दिनेश जाना, गोपाल राना, पोना राना, विस्वजीत राना, कृष्ण मन्ना, तुहिन् राणा, रोहित राणा, रुद्र जाना आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-outbreak-of-mosquitoes-increased-in-meghahatuburu-people-worried/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, लोग परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही