Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बीस दिन बाद काम पर लौटे 108 एम्बुलेंस चालक

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा सीएचसी में कार्यरत 108 एम्बुलेंस चालकों ने गुरुवार को बीसवें दिन हड़ताल वापस ले लिया और अपने कार्य में योगदान देना शुरू कर दिया. 108 एम्बुलेंस चालकों को तत्काल तीन महिनों का वेतन दिया गया है. एंबुलेंस चालक व ईएमटी ने कहा कि हम लोगों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम वेतन दिया जाता है. चालकों ने कहा कि 108 एम्बुलेंस के एचआर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बकाया वेतन भी मिल जाएगा. एचआर ने सभी चालकों से काम पर वापस लौट जाने की अपील की है. चालकों ने कहा कि एचआर द्वारा 108 एम्बुलेंस चालक के प्रतिनिधि को वार्ता के लिए 108 एम्बुलेंस केंद्र में बुलाया गया है. वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी. इसे भी पढ़ें : सड़क">https://lagatar.in/four-news-from-koderma-including-the-allegation-of-using-inferior-materials-in-road-construction/">सड़क

 निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप समेत कोडरमा की चार खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही