Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, मां जख्मी

Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के बनकाटा गांव के रहने वाला बालक शंकर सिंह 12 की मौत शुक्रवार को दोपहर में वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. इस वज्रपात में उसकी मां भी आंशिक रूप से जख्मी हो गई. जानकारी के अनुसार बालक शंकर सिंह अपनी मां सरला सिंह के साथ बगल के खेत से धान का बोझा लेकर घर आ रहे थे. तभी हल्की बारिश होने लगी और तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ. उसकी चपेट में आकर मां और बेटे दोनों मूर्छित होकर गिर पड़े. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-participated-in-smokeless-stove-distribution-ceremony/">चाकुलिया

: धुआं रहित चूल्हा वितरण समारोह में शामिल हुए विधायक

स्थानीय लोगों की सहायता से भेजा गया स्वास्थ्य केन्द्र

स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस द्वारा शंकर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत शंकर सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसकी मां खतरे से बाहर है और उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया. बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही