Search

 
 
 

बहरागोड़ा : श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 130 वां जन्मोत्सव मनाया गया

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव में सोमवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 130 वां जन्मोत्सव मनाया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में श्री श्री ठाकुर के भक्तजन उपस्थित हुए. पावन अवसर पर भजन, प्रवचन सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. जिसमें भाग लेने ऋत्विक और अनुयायी भी पहुंचे थे. प्रार्थना, धर्म सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आनन्द बाजार, दीक्षा के अलावे कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्संग आश्रम पश्चिम बंगाल अंतर्गत चितरंजन से आये गणेश चंद दास ने प्रवचन दिए. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-youth-committee-provided-financial-support-for-shraddhakarma/">डुमरिया

: युवा समिति ने श्राद्धकर्म के लिए किया आर्थिक सहयोग

संगीत प्रस्तुत कर मन मुग्ध कर दिया

प्रवचन के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि बिना गुरू ज्ञान के जीवन में सफलता हासिल नहीं की जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि मनुष्य के पास ज्ञान की कमी नहीं होती है इसके बवजूद भी उन्हें सफलता हासिल नहीं हो पाता है , क्योंकि उनके पास गुरू का मार्गदर्शन नहीं होता है. जीवन में सफल होने के लिए मार्गदर्शन अति आवश्यक है. कार्यक्रम में तुषार कांति मंडल व अमिओ रंजन महतो ने संगीत प्रस्तुत कर सबका मन मुग्ध कर दिया . जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए मानुषमुड़िया सत्संग आश्रम के जयदेव दास, सदानंद पान, धीरेंद्र नाथ चांद, गौतम साहा,दुलाल चंद्र भोल, सब्यसाची दास, शिव शंकर बारिक,रेखा बेरा सहित अनेक भक्त जन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-mine-was-closed-due-to-the-carelessness-of-the-management-now-production-will-start/">धनबाद:

प्रबंधन की लापरवाही से बंद हो गई थी खदान, अब होगा, उत्पादन शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही