Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बिल दुबराजपुर में 16 पहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन शुरू

Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की बनकाटा पंचायत स्थित बिल दुबराजपुर के हरि मंडप में 16 पहर व्यापी हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही पूरे गांव में राधे-राधे के नाम की गूंज सुनाई पड़ रही है. इस हरिनाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा आसपास के गांवों से आयी कीर्तन मंडलियां कीर्तन कर रही हैं. हरिनाम संकीर्तन का रविवार को दधि महोत्सव के साथ समापन होगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-seeing-the-cisf-jawans-the-thieves-fled-leaving-the-iron-net/">नोवामुंडी

: सीआईएसएफ जवानों को देख लोहे की जाली छोड़ भागे चोर
इस मौके पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है. हरिनाम संकीर्तन सुनने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है. हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष तरुण देहुरी, उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद पाल, सचिव समीर कुंडू, कोषाध्यक्ष विश्वजीत गिरि, सदस्य देवदत्त देहुरी, किशोरी कुंडू, अनिल बेरा, संजय कुंडू, आशीष कुंडू, समीर गिरि, कौशिक गिरि, अजय देहुरी, राधाकांत साव, शुभम साव, कृष्णा कुंडू सहित सभी ग्रामवासी जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही