Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : सांसद की पहल पर ईंचड़ाशोल में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर

Advertisement
Advertisement
Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर पंचायत अवस्थित ईंचड़ाशोल गांव का ट्रांसफार्मर 20 दिनों पूर्व जल गया था. ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई जगह गुहार लगाई पर किसी ने नहीं सुनी. अंत में गांव वालों ने सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि को इसकी जानकारी दी. बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर में जरूरत से ज्यादा लोड है, ऐसे में 10 केवी के बदले 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए. इस पर सांसद प्रतिनिधि ने सांसद विद्युत वरण महतो को इस विषय से अवगत कराया. सांसद ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अभियंता को यथाशीघ्र 25 केवी ट्रांसफार्मर देने का निर्देश दिया. सांसद के दिशा-निर्देश पर बिजली विभाग ने ग्रामीणों को 25 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया. ट्रांसफार्मर पाकर ग्रामीणों ने सांसद तथा बिजली विभाग के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-graduation-first-semester-examination-in-kolhan-university-from-friday-21-centers-made-for-21-thousand-candidates/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार से, 21 हजार परीक्षार्थियों के लिए बनाये गये 21 केंद्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही