Search

 
 
 

बहरागोड़ा : 26वें ग्रामीण विकास मेला सह नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह आयोजित

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला कमेटी के तत्वावधान में 26वें नौ दिवसीय ग्रामीण विकास मेला सह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन सोमवार की शाम को बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार महंती और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके पूर्व पीडब्ल्यूडी चौक से मेला कमेटी के लोग गाजे-बाजे के साथ विधायक का स्वागत किया और जुलूस के रूप में शिशु उद्यान तक ले गए. विधायक समेत अन्य अतिथियों ने शिशु उद्यान में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति समेत अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bangla-film-actress-sayantika-banerjee-inaugurated-goonj-mahotsav/">चाकुलिया

: बांग्ला फिल्म अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी ने किया गूंज महोत्सव का उद्घाटन

विधायक को किया गया सम्मानित

कमेटी के संरक्षक रविंद्र नाथ दास की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कमेटी द्वारा अंग वस्त्र देकर विधायक को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक रवींद्र नाथ दास, श्याम मुर्मू, सुमन कल्याण मंडल, तपन कुमार ओझा,निर्मल कुमार दुबे, मिंटू पाल, गौरी शंकर महतो,रास बिहारी साव,अरुण बारीक,मिठू साव,देवी लाल बेरा, ललित मांडी,राजीव लेंका,राजीव गिरी, सोमेन कुइला सैकड़ों लोग उपस्थित थे. विदित हो कि नेताजी शिशु सुभाष उद्यान में नौ दिनों तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही