Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : पांच को कुमारडुबी में लगेगा 33वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर : डाॅ गोस्वामी

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी गांव में सोमवार को ग्रामीणों की एक बैठक सम्पन्न हुई. बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे. बैठक में ग्रामीणों ने डाॅ गोस्वामी के समक्ष विभिन्न जनसमस्यों को रखा. ग्रामीणों ने डाॅ गोस्वामी से गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आग्रह किया. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि आगामी 5 फरवरी को कुमारडुबी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा. इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर, झारग्राम तथा आसपास के 10 अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान की जाएगी. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा. डाॅक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की जाएगी. स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क रक्त जांच तथा रक्तचाप जांच की निःशुल्क सुविधा मुहैया करायी जाएगी. ग्रामीणों ने डॉ गोस्वामी से कहा कि बहरागोड़ा के इस सीमावर्ती क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पश्चिम बंगाल के अस्पतालों तथा डाॅक्टरों पर निर्भर रहना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : नकली">https://lagatar.in/naresh-scindias-bail-hearing-in-hc-court-asks-for-case-diary/">नकली

शराब कारोबारी नरेश सिंधिया की बेल पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी 
कुमारडुबी में आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. बैठक में कुमारडुबी पंचायत के मुखिया माधुरी सिंह, पंचायत समिति सदस्य रामदेव पोलाई, नवनीधर प्रधान, सुकुमार राऊत, दीपक दास, आशीष नंदी, रविशंकर प्रधान, सत्यवान ढुली, रॉबिन साव, मंगल पिरी, विप्लव दास, बाँचानीधी दास, अशोक नंदी, अजीत दास, सुजीत दास, विपल्व दास, विमल दास, हरेकृष्ण संतरा, सफल संतरा, गुड्डू संतरा, स्वपन घोड़ाई, शंकर घोड़ाई, वृंदावन घोड़ाई, रविशंकर दास, श्रीहरि दत्ता, महेश्वर नंदी, संजय दास, विष्णु संतरा, शिबू संतरा, संजू प्रधान, मानिक दास, राज महापात्र, रूपेश सिंह, यादव पात्र एवं राजू महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही