Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: छत्तीसगढ़ से बंगाल ले जाए जा रहे ट्रक पर लदे 40 मवेशी जब्त, चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bahragoda : बहरागोड़ा और बड़शोल पुलिस ने संयुक्त रुप से सोमवार को जगन्नाथपुर के पास एनएच-49 पर खड़गपुर की ओर जा रहे एक ट्रक को जब्त किया. ट्रक पर 40 मवेशी लदे थे. पुलिस ने ट्रक और मवेशियों को जब्त कर ट्रक के चालक और खलासी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मवेशियों को ट्रक में ढूंस-ढूंसकर भरा गया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मवेशियों को चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन की गोशाला में सौंप दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है.

चालक-खलासी ओड़िशा का, दो अन्य गिरफ्तार बंगाल के

उक्त ट्रक पर मवेशियों को छत्तीसगढ़ से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. ट्रक संख्या यूपी एटी 1866 के ओडिशा निवासी चालक जबदूल खान तथा खलासी पेटु खान, ट्रक पर सवार पश्चिम बंगाल के सलमान मल्ला और शेख हाजी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस छापेमारी में बहरागोड़ा थाना प्रभारी कुमार सौरव, बड़शोल थाना प्रभारी शशि कुमार और जवान शामिल थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही