Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बंगाल सीमा से सटे लुगाहारा जंगल में जमे हुए हैं 50 जंगली हाथी

Bahragora (Himangshu Karan) : चाकुलिया वन क्षेत्र बहरागोड़ा प्रखंड स्थित सांडरा पंचायत में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे लुगाहारा जंगल में कई दिनों से 50 जंगली हाथी डेरा डाले हुए हैं. इसके कारण आसपास के कई गांव के ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं. शाम होने के बाद ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. रात के वक्त हर आहट पर ग्रामीण उठ जाते हैं. जंगली हाथी गरमा धान की फसल को नष्ट कर किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-departments-warning-to-114-schools-of-the-district-action-will-be-taken-if-childrens-data-is-not-uploaded/">जमशेदपुर

: जिले के 114 स्कूलों को विभाग की चेतावनी, बच्चों का डाटा अपलोड नहीं किया तो होगी कार्रवाई
ग्रामीणों के मुताबिक करीब 50 जंगली हाथी क्षेत्र में साक्षात यमराज बनकर घूम रहे हैं. कब किसकी जान चली जाएगी, कहना मुश्किल है. शाम होते ही ग्रामीण हाथियों के भय से अपने घरों में कैद हो जाते हैं. इस क्षेत्र में जंगली हाथी आम जनता के लिए एक त्रासदी बन गए हैं. वन विभाग इन जंगली हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में नाकाम रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक जंगली हाथियों ने अब तक किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. जंगली हाथी दिन भर जंगलों में रहते हैं और शाम होते ही गांव में घुसकर उपद्रव मचाने लगते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही