Search

 
 
 

बहरागोड़ा : विभिन्न दलों के 70 समर्थक झामुमो में हुए शामिल, विधायक ने किया स्वागत

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत के बेलबोरिया गांव में शुक्रवार की शाम रिंकू प्रधान के नेतृत्व में विभिन्न दलों के 70 कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए. बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार महंती ने सभी का स्वागत माला पहना कर किया. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेतृत्व में झारखंड विकास हो रहा है. इससे प्रभावित होकर युवा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम रहे हैं. पार्टी में सभी को सम्मान मिलेगा. झामुमो का दामन थामने वालों में हरि शंकर बाग, नंदलाल बाग, विजय बाग,प्रफुल्ल बाग, गौतम नायक,आनंद बाग, संजय बाग, तारानी नायक, मुरली बाग, सुकुमार बाग,रबी पोलाई, दिलीप दनपत, सौमित्र बाग, मुर्त्युजय बाग, शंकर बाग शामिल हैं. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उप प्रमुख मुन्ना होता, निर्मला मुर्मू, गौतम नायक, मोतीलाल प्रधान, सुभाष दास, भक्त प्रसाद सेन, बिशु ओझा, सुभाष नायक, गणेश हांसदा, हिमांशु सोम, पिंटू दत्त, लाल मोहन मुर्मू, छोटू लाल मंडी, सौरभ घोष, स्वपन जीत करण, सुब्रतो घोष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjp-engaged-in-preparation-for-elections-workers-launched-public-relations-campaign/">मनोहरपुर

: चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही