Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : देर रात की गई कार्रवाई में 7300 सीएफटी बालू जब्त

Bahragora : अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सत्यवीर रजक के नेतृत्व में बहरागोड़ा प्रखंड में विगत देर रात की गई कार्रवाई में बड़ी मात्रा में बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया है. इस मामले में तीन लोगों बिरसा मुंडा, देबु ओझा तथा भीमसेन कुंतिया पर नामजद एफआईआर दर्ज कराने के साथ साथ जब्त जेसीबी के मालिक पर भी एफआईआर कराया गया है. बालू माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई में सीओ जीतराय मुर्मू, थाना प्रभारी बहरागोड़ा, राजस्व उपनिरीक्षक एवं थाना से सशस्त्र बल शामिल थे. रात 2 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा बालू का अवैध रूप से भंडारण कर बिक्री की जा रही है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-service-good-governance-and-welfare-of-the-poor-under-pm-modis-rule-babulal/">धनबाद

: पीएम मोदी के शासन में सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण का काम- बाबूलाल
टीम जब जांच के लिए मौके पर ग्राम झारिया में पहुंची तो पाया कि एक जेसीबी (JH05V 6003) तथा अवैध रूप से भंडारण कर 1300 सीएफटी बालू रखा गया है. जेसीबी का चालक पुलिस प्रशासन की टीम को देखकर भागने लगा. सशस्त्र बल द्वारा पकड़कर पूछताछ करने पर झारिया ग्राम में ही एक अन्य स्थान पर बालू भंडारण किए जाने की सूचना दी. टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो वहां से भी 6000 सीएफटी बालू जब्त किया गया. प्रशासन की इस कार्रवाई से यहां के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन और भंडारण हो रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही