Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में पशुपालन विभाग की ओर से गुरुवार को सभी पंचायत के मुखिया के साथ जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर बैठक की. बैठक में बहरागोड़ा प्रखंड के 26 पंचायत के सभी मुखिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश साहू, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह तथा प्रखंड प्रमुख सुषमा सिंह मुंडा उपस्थित रहे. बैठक में योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : भाकपा">https://lagatar.in/police-chased-cpi-maoist-sheetal-mochi-and-caught-him-expert-in-planting-ied/">भाकपा

माओवादी शीतल मोची को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा, IED लगाने में है एक्सपर्ट

योजना को धरातल पर उतारने के लिए मुखिया की सहभागिता आवश्यक

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने सभी मुखिया को यह बताया कि बिना उनकी सहभागिता के इस योजना को धरातल पर उतारना मुश्किल है. चयनित लाभुकों के अंशदान को जमा करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विस्तृत रूप से बताया कि मुख्यमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी मुखिया की सहभागिता अति आवश्यक है. कहा गया कि वे लोग समय-समय पर इन योजनाओं की समीक्षा करते रहें. पशुपालन से संबंधित कोई भी जानकारी संबंधित पंचायत के पशु मित्र, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी और पशु चिकित्सक को दें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही