Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : हाईवे पर पौधों में पानी दे रहे युवक को ट्रक ने मारा धक्का, जख्मी

Baharagoda : बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित खंडामौदा के पास सोमवार की दोपहर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 49 पर पौधों में पानी दे रहे मनेश मुंडा नामक 30 वर्षीय युवक को गिट्टी से लदे एक ट्रक ने धक्का मार दिया. मनेश मुंडा प्रखंड के मधुपुर गांव का निवासी है. पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया. यहां उसका इलाज हो रहा है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-surrounded-ulidih-police-station-blocked-road-manhandled-si/">जमशेदपुर

: भाजपा ने उलीडीह थाना घेरा, रोड जाम किया, एसआई से की धक्का-मुक्की

पौधों में पानी पटाने का काम करता है घायल

जानकारी के मुताबिक दिलीप बिल्डकॉन नामक ठेका कंपनी के तहत एनएच पर रोपे गए पौधों में पानी पटाने का काम हो रहा है. मनेश मुंडा टैंकर चालक है और टैंकर में पानी लेकर वह पाइप के सहारे पौधों में पानी दे रहा था. इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-thermal-advertisement-pasted-for-the-third-time-at-maoist-samar-das-house/">बोकारो

थर्मल : माओवादी समर दा के घर तीसरी बार चिपकाया गया इश्तेहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही