Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : पति संग बाइक से विद्यालय जा रही शिक्षिका पर जंगली हाथी ने किया हमला

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सांडरा पंचायत में जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को एक हाथी के हमले में लधनबनी गांव निवासी लुगाहारा प्राथमिक विद्यालय की पारा शिक्षिका जोबा महतो और उनके पति तुषार महतो हाथी के हमले से बाल बाल बच गए. बाइक समेत पति और पत्नी गिर पड़े और शिक्षिका का एक पैर टूट गया. किसी तरह भागकर दोनों ने अपनी जान बचाई. जानकारी के मुताबिक तुषार महतो बाइक से अपनी पत्नी को विद्यालय पहुंचाने जा रहे थे. इसी दौरान जंगल के पास एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. पति और पत्नी बाइक समेत गिर पड़े. शिक्षिका जोबा महतो का एक पैर टूट गया. यह संयोग ही था कि हाथी जंगल में घुस गया और इनकी जान बच गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-non-gazetted-employees-federation-demonstrated-in-support-of-pending-demands/">आदित्यपुर

: लंबित मांगों के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने किया प्रदर्शन

हाथियों ने जीना हराम कर रखा है

शिक्षिका को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर अस्पताल ले जाया गया. शिक्षिका के पति तुषार महतो ने बताया कि आसपास के जंगलों में 60 से अधिक हाथी मौजूद हैं. हाथियों ने जीना हराम कर रखा है. कब किसकी जान चली जाएगी कहना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि वन विभाग इस क्षेत्र की सड़कों के किनारे ट्रेंच खुदवाए. ताकि जंगल में रहने वाले हाथी किसी पर हमला नहीं कर सकें. सड़कों के दोनों और की झाड़ियों की सफाई भी जरूरी है. विजिट कि विगत 8 मई को रात इसी पंचायत के स्वर्गछिड़ा गांव की गौरी मांडी नामक महिला पर हमला कर जंगली हाथी ने जख्मी कर दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही