Search

 
 
 

बहरागोड़ा : जंगली हाथी के हमले में चाकुलिया के हरिनिया गांव का युवक घायल

 
Baharagoda (Himangshu karan) : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत अंतर्गत हरिनिया गांव निवासी राम हांसदा (26 वर्ष) पर सोमवार की सुबह एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया. हमले में युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार राम हांसदा बहरागोड़ा के भंडारशोल में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. उसी बीच दो हाथियों की लड़ाई हो रही थी उसी बीच युवक भी वहां पहुंचा. इतने में एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया. वह बुरी तरह से घायल हो गया. इसे भी पढ़ें :तिहाड़">https://lagatar.in/aap-leader-satyendar-jains-health-deteriorated-in-tihar-admitted-to-safdarjung-hospital/">तिहाड़

जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, सफदरगंज अस्पताल में भर्ती

झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष ने घायल का हाल चाल जाना 

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए ओडिशा के बारीपदा रेफर कर दिया गया. मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे. सरकारी प्रावधान के अनुसार इलाज के लिए तत्काल 5000 रुपये दिए. घायल का हाल चाल जानने के लिए झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा भी पहुंचे. उन्होंने घायल को बारीपादा भेजवाया. इसे भी पढ़ें :छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/encounter-between-security-forces-and-naxalites-two-jawans-injured-three-naxalites-also-got-shot/">छत्तीसगढ़

: सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, दो जवान घायल, तीन नक्सलियों को भी लगी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही