Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : 10 घंटा बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर हाईवे से हटाया जाम

Advertisement
Advertisement
Baharagoda (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड स्थित बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास रविवार की सुबह 7:00 बजे अलकतरा से लदे एक टैंकर के धक्के से यात्री शेड ध्वस्त हो गया था. इसमें बैठे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए थे. मुआवजा और फ्लाई ओवर निर्माण की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया था. करीब 10 घंटा तक हाईवे जाम रहा और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. प्रशासन ने जाम स्थल पर बैठे ग्रामीणों को बहुत समझाने का प्रयास किया. परंतु वे प्रशासन की बात सुनने को तैयार नहीं थे. सूचना पाकर घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो भी पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-executive-meeting-of-all-india-grahak-panchayat-organized/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के आश्रितों को दिया जाएगा मुआवजा

जाम को हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. इसके बाद शाम के करीब 5:00 बजे हाईवे जाम से मुक्त हुआ. मृत महिला और पुरुष के आश्रितों को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने 20-20 हजार रुपए प्रदान किए. कहा गया कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिया जाएगा. जाम स्थल पर पुलिस निरीक्षक तरुण कुमार, बहरागोड़ा के अंचल अधिकारी जीतराय मुर्मू, थाना प्रभारी संतन तिवारी, बरसोल थाना प्रभारी राम दयाल उरांव समेत भारी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल तैनात थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही