Search

 
 
 

बहरागोड़ा : सात घंटा बाद हाईवे हुआ जाम से मुक्त, वाहनों का परिचालन शुरू

 
Baharagoda (Himangshu Karan) : ओलचिकी लिपि हूल बैसी द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को आहूत बंद के दौरान बहरागोड़ा में सुबह 7:00 बजे से ही बंद समर्थकों ने हाईवे 49 और 18 को जाम कर दिया था. इसके कारण हाईवे पर वाहनों का परिचालन ठप था. हाईवे पर सैकड़ों पुरुष और महिला समर्थक जुटे थे. सात घंटा बाद प्रशासन से वार्ता हुई और दोपहर 2:00 बजे हाईवे को जाम हटाया गया जिसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-arrested-for-selling-illegal-lottery-tickets-went-to-jail/">चाईबासा

: अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

वार्ता में ये अधिकारी हुए शामिल

बाजार की दुकानें भी खुल गई. वार्ता के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, अंचल अधिकारी जीतराय मुर्मू, बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन तिवारी उपस्थित रहे. वहीं प्रदर्शनकारियों में सुभाष चंद्र मांडी, प्रो. श्याम मुर्मू, रवि चांद मांडी, शंकर सोरेन, वयला सोरेन, बदेन हांसदा, विकल बेसरा, सुवदा सोरेन, जगन्नाथ बेसरा, घानी राम मंडी सहित सैकड़ों बंद समर्थक शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही