Search

 
 
 

बहरागोड़ा : आजसू ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के नेताजी शिशु उद्यान के निकट स्थित आदिवासी संस्कृति कला केंद्र में गुरुवार को आजसू पार्टी ने पार्टी का स्थापना दिवस सह संकल्प दिवस मनाया. आजसू पार्टी के विधानसभा प्रभारी फनी भूषण महतो ने कहा कि 1989 में हुए झारखंड आंदोलन के दौरान लगभग डेढ़ सौ आजसू समर्थकों पर ओडिशा के रायरंगपुर में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था. जिन्हें झारखंड सरकार द्वारा उचित सम्मान नहीं दिया गया. इसे भी पढ़ें :गावां">https://lagatar.in/gawan-gawans-alekh-article-was-selected-in-navodaya-vidyalaya/">गावां

: गावां के आलेख का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

उपायुक्त और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का संकल्प लिया गया

इन सभी को उचित सम्मान देने के लिए उपायुक्त और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का संकल्प लिया गया. बैठक में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया और कहा गया की कार्यकर्ता गांव में जाकर लोगों को पार्टी से जोड़े. आजसू पार्टी के विधानसभा प्रभारी फनी भूषण महतो ने पार्टी के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की. मौके पर आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक बारिक, कालीचरण मुर्मू, कालिया प्रसाद हांसदा, सुलेखा मुर्मू, सेवती दास, जानू मुर्मू, राजीव मुर्मू , कुंवर मुर्मू, ईश्वर बेसरा, ठाकुर दास बेसरा, नव कुमार मुर्मू, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-meeting-regarding-voter-revision-program-on-27th-in-gamharia/">आदित्यपुर

: मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक 27 जून को गम्हरिया में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही