Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित केशरदा महुली के पास रविवार की देर शाम को एनएच-18 पर इंडियन पेट्रोल पंप के नजदीक पुलिया पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार छोटा कुलिया गांव निवासी रमन मुंडा (25) बुरी तरह से जख्मी हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं. उसके घायल होने की सूचना परिवार के लोगों को दे दी गई है. [wpse_comments_template]
बहरागोड़ा : केशरदा के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सीएचसी में इलाजरत
Last Updated: Feb 12, 2023 12:00 AM (IST)