Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Baharagoda : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित केशरदा महुली के पास रविवार की देर शाम को राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर इंडियन पेट्रोल पंप के नजदीक पुलिया पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को धक्का मार दिया. इसके कारण बाइक सवार छोटा कुलिया गांव निवासी रमन मुंडा (25) बुरी तरह से जख्मी हो गया.पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल रमन मुंडा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-three-girls-from-the-area-selected-for-under-19-district-cricket-womens-team/">किरीबुरू

: क्षेत्र की तीन युवतियां अंडर 19 जिला क्रिकेट महिला टीम के लिए चयनित

घायल युवक को बारीपदा रेफर कर दिया गया

[caption id="attachment_553301" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ghayal-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> इलाजरत घायल य़ुवक[/caption] इधर, बाइक पर घाटशिला के तामुकपाल निवासी 19 वर्षीय रवि मुंडा भी सवार था. धक्का लगने के बाद वह बाइक से पुलिया के नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई. इस बात की जानकारी सीएचसी में इलाजरत रमन मुंडा ने देर रात को पुलिस को दी. उसने पुलिस को बताया कि बाइक पर रवि मुंडा भी सवार था. इसके बाद पुलिस देर रात को घटनास्थल पर पहुंची कर रवि मुंडा की लाश को कब्जे में कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया और सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बहरागोड़ा से अपनी बाइक से घाटशिला जा रहे थे. इधर सीएचसी से रमन मुंडा को भी बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :BREAKING">https://lagatar.in/breaking-son-of-sindri-mla-indrajit-mahto-commits-suicide-in-ranchi/">BREAKING

:सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने रांची में की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही