Search

 
 
 

Bahragora: साइबर ठगी से बचने के लिए आरबीआई की ओर से चलाया गया जागरुकता अभियान

 
Bahragora (Himangshu karan):  सोमवार को बहरागोड़ा  बाजार अवस्थित देव वाटिका में आरबीआई की ओर से साइबर ठगी से संबंधित जागरुकता अभियान चलाया गया. एलडीएम संतोष कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

बैंक कभी भी फोन के माध्यम से पासवर्ड नहीं मांगता

उन्होंने कहा कि लोगों को सजग रहने की जरूरत है. क्योंकि बैंक कभी भी पासवर्ड फोन के माध्यम से नहीं मांगता है. जब भी ऐसी आपके पास ऐसे फोन आए तो आप पहले अपने संबंधित बैंक में संपर्क कर विस्तृत जानकारी लें. उन्होंने सचेत किया कि किसी को भी ओटीपी न दें. ओटीपी देने से कुछ सेकंड में आपके अकाउंट से पैसा ट्रांसफर हो जाएगा. उन्‍होंने कहा कि कई सारे लोग फर्जीवाड़ा का शिकार होने के बाद थाना या बैंक का चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि फोन के माध्यम से किसी को ओटीपी न दें. इसके साथ ही अपने-अपने गांव के लोगों को इसके लिए भी सजग करें.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर आरबीआई के मैनेजर मानस कुमार बारिक, सहायक मैनेजर रंजीत शर्मा, उत्तम दीपक मुर्मू, बीओआई मोहनपुर के सहायक मैनेजर अंकित कुमार, दिव्येंदु हेंब्रम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सुपौल:">https://lagatar.in/supaul-24-year-old-student-committed-suicide-suicide-note-found-near-the-bed/">सुपौल:

24 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या की, बेड के पास से मिला सुसाइड नोट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही