Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : चिंगड़ा चौक पर बाबा तिलका मांझी की जयंती मनी

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के चिंगड़ा (लादना) चौक पर शनिवार की शाम महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका माझी की जयंती धूमधाम से मनाई गई. विधायक समीर कुमार महंती ने बाबा तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. झारखंड स्पोर्ट एसोसिशन क्लब द्वारा दो दिवसीय पाता नाच और सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किए गए. कार्यक्रम में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. आयोजित समारोह में विधायक में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Bahragora-Tilka-Manjhi-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-pipe-laden-truck-overturned-on-nh-49-painful-death-of-the-driver/">बहरागोड़ा

: एनएच-49 पर पाइप से लदा ट्रक पलटा, चालक की दर्दनाक मौत
विधायक ने कहा कि देश की आजादी में बाबा तिलका मांझी के योगदान को कतई भुलाया नहीं जा सकता है. वे हमेशा याद किए जाएंगे. युवा पीढ़ी बाबा तिलका मांझी की जीवनी से प्रेरणा ले. मौके पर झामुमो नेता सह चाकुलिया प्रखंड के प्रमुख धनंजय करुणामय, सचिव गुरुचरण मांडी, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मंडी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ हांसदा, सुभाष मांडी, मुखिया परमेश्वर हेंब्रम, बलराम महतो, निर्मल महतो, अमर हांसदा, रामदास टुडू, क्लब के अध्यक्ष रसराज टुडू, सचिव ईश्वर नायक, बबलू टुडू, चरण हेंब्रम, कांता नायक, रासबिहारी मांडी, सहदेव गोप आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही