Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बंद समर्थक हाईवे पर बजा रहे धमसा व वाहन चालक बना रहे भोजन

 
Baharagoda(Himangshu karan) : ओलचिकी हूल बैसी के झारखंड मंच के दौरान मंगलवार को सुबह से ही बंद समर्थकों ने बहरागोड़ा में हाईवे 49 और 18 को जाम कर रखा है. फ्लाई ओवर के पास बंद समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं और चालकों का बुरा हाल है. बंद समर्थक हाईवे पर धमसा और मांदर बजा रहे हैं और जाम में फंसे ट्रकों के चालक ट्रक के नीचे भोजन बनाने में व्यस्त हैं. बंद समर्थक धमसा और मांदर बजाकर नाच गान कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-bandh-supporters-landed-on-the-road-along-with-dhamsa-and-mandar-jammed-the-main-road/">डुमरिया

: धमसा व मांदर के साथ सड़क पर उतरे बंद समर्थक, मुख्य सड़क को किया जाम

यात्री वाहन भी फंसे हैं

[caption id="attachment_687790" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/04rc_m_27_04072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वाहन चालक खाना बनाते हुए.[/caption] इस जाम में कई यात्री वाहन भी फंसे हैं और परेशान हैं. हाईवे 49 और 18 पर वाहनों की लंबी कतार लगी है. ज्ञात हो कि ओवर ब्रिज के पास हाईवे 49 और 18 का मिलन होता है. इस जगह पर जाम करने के कारण उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से वाहनों का परिचालन बंद हो जाता है. सैकड़ों बंद समर्थक यहीं पर डटे हुए हैं. [caption id="attachment_687791" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/04rc_m_26_04072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मांदर की थाप पर नाचती महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-bandh-has-wide-impact-in-rural-areas-vehicles-are-not-running/">जमशेदपुर

: झारखंड बंद का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक असर, नहीं चल रहे हैं वाहन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही