Search

बहरागोड़ा : साइबर ठगी का शिकार हुआ बांघराचुड़ा का युवक

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के बांगराचुड़ा गांव के सौरभ कुमार महंती के बचत खाता से साइबर ठगों ने बीस हजार रुपए की निकासी कर ली है. सौरभ कुमार महंती ने बहरागोड़ा थाना में एक लिखित शिकायत कर मामले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि बहरागोड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में उसके नाम से बचत खाता संख्या 31312177464 है. जब वह बहरागोड़ा एसबीआई शाखा से रुपया निकासी करने गया तो उसे पता चला कि उसके खाते से 18 अप्रैल को किसी ने दस हजार रुपए और 19 अप्रैल को दस हजार कुल बीस हजार रुपयों की निकासी की गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-are-facing-problems-due-to-parking-of-heavy-vehicles-on-the-side-of-sikursai-bypass-road/">चाईबासा

: सिकुरसाई बायपास सड़क के किनारे भारी वाहन खड़ी होने से लोगों को हो रही परेशानी

पैसा निकासी का नहीं आया कोई संदेश

पैसा निकासी का मोबाइल में कोई संदेश नहीं आया है. उसने इस मामले की जानकारी भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को दी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाना में शिकायत करें. तब उन्होंने बहरागोड़ा थाना में लिखित शिकायत की. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp