Search

 
 
 

बहरागोड़ा : प्रखंड सभागार बहरागोड़ा में बैंकर्स कमेटी की हुई बैठक

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई. इसमें एलडीसी जमशेदपुर के संतोष कुमार तथा सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. सभी ने अपने-अपने विभाग के बैंक से संबंधित जानकारी दी. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा केसीसी के बारे में बताया गया एवं किस बैंक द्वारा कितना केसीसी स्वीकृत किया गया है, इसकी जानकारी भी दी गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electricity-supply-will-remain-disrupted-for-six-hours-on-wednesday-in-various-areas-of-mango/">जमशेदपुर

: मानगो के विभिन्न क्षेत्र में बुधवार को छह घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
इसके साथ ही पेंशन के लाभुक जिनका बैंक में आधार सिडींग हेतु राशि प्राप्त नहीं हो रहा है, संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक को जानकारी दी गयी कि जल्द से जल्द बैंक खाते के साथ आधार सिडींग करें. ताकि पेंशन की राशि सही समय पर भुगतान हो सके. साथ ही मनरेगा मजदूरों का आधार सिडींग नहीं होने के कारण मजदूरी का भुगतान होने में समस्या होती है. जिसे बैंक के शाखा प्रबंधक को जानकारी उपलब्ध कराई जाए. अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बैंक से चलाये जा रहे ऋण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. इस बैठक में बैंक के शाखा प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, जनसेवक आदि लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही