Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बरोल के सिद्धू-कान्हू चौक पर हाई मास्ट लाइट खराब

 
Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड की मुटूरखाम पंचायत अन्तर्गत बरोल गांव स्थित सिद्धू-कान्हू-बिरसा मुंडा चौक पर स्थापित हाई मास्ट लाइट कई माह से खराब पड़ी है. इसके कारण ग्रामीण परेशानी नहीं में हैं. रात होते ही चौक पर अंधेरा पसर जाता है. यहां लगने वाली साप्ताहिक हाट में आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : पूर्वी">https://lagatar.in/one-death-from-corona-in-east-singhbhum-death-toll-in-state-has-increased-to-5333/">पूर्वी

सिंहभूम में कोरोना से एक मौत, राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5333
सूचना दिए जाने के बावजूद इसकी मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. गांव के युवा चंदा इकट्ठा कर लाइट की मरम्मत कराने की तैयारी कर रहे हैं. युवाओं का कहना है कि हाई मास्ट लाइट की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही