Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बरसोल पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र का कांड संख्या 44/21 के तहत बुधवार को बरसोल पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपका गया. ओड़िशा जाजपुर निवासी चिरंजीवी दास पिता महेश दास तथा राहुल दास पिता काली दास के घर ओड़िसा के कोराई पुलिस के सहयोग से बरसोल पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपका कर न्यायालय में समर्पण करने का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-last-date-for-filing-income-tax-return-is-july-31-penalty-will-be-imposed-for-delay/">जमशेदपुर

: आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, देर होने पर लगेगी पेनल्टी

आत्मसमर्पण कराने की बात कही गई

इस दौरान पुलिस ने आरोपी के परिजनों को आत्मसमर्पण कराने के लिए समझाया. वहीं पुलिस ने गांव में डुगडुगी बजाकर दोनों आरोपी को पकड़वाने की अपील किया है. बरसोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने बताया कि बरसोल थाना में चिरंजीवी व राहुल के विरुद्ध लूट तथा मारपीट के आरोप में 44/2021 में कांड अंकित किया गया है. तब से वह फरार चल रहा है. माननीय न्यायालय द्वारा जारी उसके आत्मसमर्पण करने के लिए उसके घर पर नोटिस चिपका कर उनके परिजनों और ग्रामीणों को आत्मसमर्पण कराने की बात कही गई. इसके बाद भी उसके समर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत प्रसाद ,रामदेव यादव तथा सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-planted-saplings-at-prospecting-high-school/">किरीबुरू

: सीआरपीएफ ने प्रोस्पेक्टिंग उच्च विद्यालय में किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही