Search

 
 
 

बहरागोड़ा : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के रथ को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ ने किया रवाना

 
Baharagoda(Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड परिसर से शनिवार सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु एवं अचंल अधिकारी जीतराय मुर्मू ने स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा. साथ ही जागरुकता रथ के माध्यम से गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जन-जन तक स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 का संदेश पहुंचायेगा. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास के कर्मचारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सोशल मोबलाईजर और स्वच्छ भारत मिशन के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-cgm-kamal-bhaskars-dream-of-10-million-production-will-not-be-fulfilled-rama-pandey/">नोवामुंडी

: सीजीएम कमल भास्कर का 10 मिलियन उत्पादन का सपना नहीं होगा पूरा – रामा पांडे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही