Search

 
 
 

बहरागोड़ा : बीडीओ ने बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के साथ की बैठक

 
Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार परिसर में मंगलवार को बीडीओ राजेश कुमार साहु एवं अंचलाधिकारी जितराय मुर्मू ने  20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के साथ बैठक की. इससे पूर्व बीडीओ व सीओ ने बीस सुत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. तत्पश्चात सभी से परिचय प्राप्त किया गया. बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणाकारी योजनाओं के बारे में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. सदस्यों द्वारा विभिन्न समस्याओं को रखा गया, जिसमें संबंधित पदाधिकारियों द्वारा मामलों को त्वरित कार्रवाई कर निष्पादन करने का आश्वासन दिया गया. इस बैठक में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-flagged-off-the-dengue-awareness-chariot/">जमशेदपुर

: डीसी ने डेंगू जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही