Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : बालू जब्ती मामले में भीमसेन खुटिया गिरफ्तार

Bahagora : घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक के नेतृत्व में विगत देर रात्रि बहरागोड़ा प्रखंड के झरिया के पास 7300 सीएफटी बालू और एक जेसीबी जब्ती के मामले में अंचल अधिकारी जीतराय मुर्मू के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त गुहियापाल पंचायत के बांकदह गांव निवासी 26 वर्षीय भीमसेन खुटिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना कांड संख्या 33/23 दिनांक 11/6/ 2023 धारा 379 411/34 भादवि, धारा 4/21 खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957, 54 झारखंड लघु खनिज समुदान नियमावली-2004, 7/10 झारखंड खनिज विक्रेता नियमावली 2007 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Bahragora-Balu-Poklen.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-all-classes-came-on-one-stage-on-the-death-anniversary-of-late-journalist-subhash/">चांडिल

: दिवंगत पत्रकार सुभाष की पुण्यतिथि पर एक मंच पर आए सभी वर्ग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Bahragora-Balu-1.jpg"

alt="" width="600" height="322" /> अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के किनारे कई जगहों पर माफियाओं ने अवैध रूप से बालू का अकूत भंडारण कर रखा है. बताया जाता है कि बामडोल और मधुआबेड़ा के आसपास भी कई जगहों पर अवैध बालू का भंडार किया गया है. स्वर्णरेखा नदी से बालू के अवैध उत्खनन में कई सफेदपोशों के नेतृत्व में एक संगठित गिरोह काम कर रहा है. प्रखंड क्षेत्र में बालू लूट के इस खेल में आम लोगों की अंगुलियां प्रशासन की ओर भी उठ रही हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही