Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : एनएच-18 पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक जख्मी, एक रेफर

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित संतोष होटल के पास गुरुवार की शाम राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार भंडारशोल के बालेश्वर सोरेन (18) और कान्हू मांडी (22) घायल हो गए. दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया. बालेश्वर सोरेन की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उड़ीसा के बारीपदा रेफर कर दिया. 108 एंबुलेंस से उसे बारीपदा ले जाने की तैयारी की जा रही है. बताया जाता है कि दोनों बाइक से अपने गांव से बहरागोड़ा आ रहे थे. इसी दौरान असंतुलन के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों जख्मी हो गए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-poojan-for-the-construction-of-shiva-hanuman-temple-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में शिव-हनुमान मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही