Search

 
 
 

बहरागोड़ा : हाइवे 49 पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक जख्मी

 
Bahragora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 49 पर शिरिश तल के निकट रविवार की शाम एक बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार बहुलिया गांव निवासी अमल संड (55) सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक घायल झरिया मोड़ समीप किसी लाइन होटल में रसोईया काम करता है. वह दूध लेने के लिए बाजार जा रहा था. इसी क्रम में उसकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sawan-milan-ceremony-of-tirupati-sanstha-organized/">जमशेदपुर

: तिरुपति संस्था का सावन मिलन समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही