Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Baharagora (Himangshu Karan) : बहरागोड़ा चौरंगी सड़क पर गुरुवार की देर शाम को एक बाइक के अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण प्रखंड की मटिहाना पंचायत के पड़ासिया गांव निवासी संजीव मुंडा (25) की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर बैठा मंटु मुंडा (27) बुरी तरह से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर स्वर्णरेखा नदी पार मेला देखने जा रहे थे. बहरागोड़ा-चौरंगी सड़क पर स्थित पेट्रोल के नजदीक उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई. स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का इलाज जारी है .वहीं बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही